पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि

पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि

भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का 26 दिसंबर 2024 को 92 वर्ष की आयु में दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में निधन हो गया।

उनका अंतिम संस्कार 28 दिसंबर 2024 को दिल्ली के निगम बोध घाट पर राजकीय सम्मान के साथ किया गया।

डॉ. सिंह के निधन पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी सहित अनेक नेताओं और गणमान्य व्यक्तियों ने शोक व्यक्त किया और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

 

हिमाचल प्रदेश सरकार ने उनके सम्मान में सात दिन का राजकीय शोक घोषित किया है, साथ ही शुक्रवार और शनिवार को दो दिन की छुट्टी का भी ऐलान किया है।

 

डॉ. मनमोहन सिंह का जन्म 26 सितंबर 1932 को अविभाजित भारत के पंजाब प्रांत (वर्तमान पाकिस्तान) में हुआ था। उन्होंने ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय से अर्थशास्त्र में डॉक्टरेट की उपाधि प्राप्त की और भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर, योजना आयोग के उपाध्यक्ष, वित्त मंत्री और अंततः 2004 से 2014 तक भारत के प्रधानमंत्री के रूप में अपनी सेवाएं दीं। उनके कार्यकाल में भारत ने आर्थिक सुधारों और विकास की दिशा में महत्वपूर्ण प्रगति की।

डॉ. मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि देने के लिए आयोजित कार्यक्रम का वीडियो नीचे उपलब्ध है:

Leave a Comment